ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दो हत्या सहित कुल 11 मामलों में अभियुक्त अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जिले के टॉप टेन क्रिमिनल लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी शशि राय और उसके दो गुर्गे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराध

दो हत्या सहित कुल 11 मामलों में अभियुक्त अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जिले के टॉप टेन क्रिमिनल लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी शशि राय और उसके दो गुर्गे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लोडेड कारबाईन, तीन देसी कट्टा, 12 कारतूस, मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद किया है. 


कुख्यात शशि राय पर 11 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है और कई बार जेल जा चुका है जो कि पिछले 1 वर्ष से जमानत पर बाहर रह रहा था. शशि राय की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी विकास वर्मन का बताना है कि यह जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था. अभी हाल ही में इसने मुफस्सिल थाना इलाके में मनमोहन झा की हत्या की और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली में लक्की यादव की हत्या में शामिल था.


शशि राय की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी पिछले 72 घंटे से लगातार जिले और जिले के बाहर छापेमारी कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली की कुख्यात शशि राय झारखंड भागने की फिराक में है. इसी बीच एसआईटी ने इसे मोहनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. एसपी का बताना है कि गिरफ्तार अपराधी ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसकी गिरफ्तारी से अपराध पर लगाम लगेगा.