ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

धारदार हथियार से छात्र का गला रेता, हालत नाजुक, स्कूल के ही 4 छात्रों पर आरोप

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के चैता रामाज्ञा उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्कूल के चार छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया। जिससे छात्र गं

धारदार हथियार से छात्र का गला रेता, हालत नाजुक, स्कूल के ही 4 छात्रों पर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के चैता रामाज्ञा उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्कूल के चार छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 


आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल छात्र की पहचान सुशील कुमार पांडेय के बेटे विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। विश्ववजीत नौंवी कक्षा का छात्र है। स्कूल के ही चार छात्रों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


 घायल विश्वजीत की मां ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल के ही छात्रों ने चाकू से बैग और किताब फाड़ डाला था। स्कूल में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी और आज उसके बेटे को चाकू से गला रेत डाला गया। अस्पताल में भर्ती विश्वजीत की हालत नाजुक बतायी जा रही है। परिजन आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।