ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट, हथियारबंद तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला मुसरीघरारी के रुपौली की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5.30 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार

सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट, हथियारबंद तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला मुसरीघरारी के रुपौली की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5.30 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। पीड़ित सीएसपी संचालक ने मुसरीघरारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने सैयद रजा को अपना शिकार बनाया। उजियारपुर के चांदचौर मथुरापुर निवासी सैयद रजा फिनो पेयमेंट्स बैंक के CSP संचालक हैं। 


शनिवार की देर शाम वे कैश लेकर सातनपुर स्थित अपने सीएसपी पर जा रहे थे तभी रुपौली स्थित जगदंबा होटल के पास तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर घेर लिया और पिस्टल के बल पर बैग में रखे कैश लूट लिये और मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित सैयद रजा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करायी। लूट की इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।