ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BJP नेता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दहशत में पूरा परिवार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले चर्चित बीजेपी नेता देवांशु किशोर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने वाट्सएप कॉलिंग के म

BJP नेता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दहशत में पूरा परिवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले चर्चित बीजेपी नेता देवांशु किशोर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने वाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से यह धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता देवांशु किशोर ने इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। भाजपा नेता देवांशु किशोर ने बताया कि 2 बार वाट्सएप कॉल आया और जिसमें अपराधियों ने कहा कि तुम हिंदूवादी नेता बनते हो घर सहित तुमको बम से उड़ा देंगे। बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही आनन-फानन में भाजपा नेता थाने पर पहुंच गये और अपने करीबियों को इस बात की सूचना दी। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इस बात की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर काजी मोहम्मदपुर थाने के थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि बीजेपी नेता देवांशु किशोर ने थाने में यह लिखित शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्राइवेट नंबर लिखा हुआ इंटरनेट कॉल दो बार किया और उन्हें बम से उड़ा देने की धमकी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता