ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : युवक की बेरहमी से पिटाई, अधमरी अवस्था में छोड़कर भागे बदमाश

SAMASTIPUR: बिहार में अपराध किस हद तब बढ़ गया है इसका अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है। लेकिन समस्तीपुर जिले से जो तस्वीर सामने आई है वह राज्य में बढ़ रही अपराध की पोल खोलने के लिए

बिहार : युवक की बेरहमी से पिटाई, अधमरी अवस्था में छोड़कर भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराध किस हद तब बढ़ गया है इसका अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है। लेकिन समस्तीपुर जिले से जो तस्वीर सामने आई है वह राज्य में बढ़ रही अपराध की पोल खोलने के लिए काफी है। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने पहले एक युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उसका ऐसा हाल किया, जिसे सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। 



बदमाशों ने सड़क पर युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे सड़क पर घसीटते हुए अपने साथ ले गए। इस दौरान वह दर्द से चिल्ला रहा था, लेकिन किसी ने पहले उसकी मदद नहीं की। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। ये सारा वाक्या पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि असामाजिक तत्व के लोग युवक की पिटाई के बाद उसे बेरहमी से घसीटकर ले जा रहे हैं। 



घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कदम घाट से गोला पट्टी तक की बताई गई है, जहां युवक को घसीटा गया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के विरोध करने के बाद सभी बदमाश पीड़ित को अधमरा छोड़कर भाग गए।स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान दलसिंहसराय के संस्कृत विद्यालय रोड वार्ड संख्या-2 के रहने वाले पप्पू शाह के बेटे रंजन कुमार के रूप में की गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता