ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: विदेश मंत्रालय के अधिकारी से रंगदारी की मांग, अपराधियों ने घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चिपकाया

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे किसी को नहीं बख्श रहे हैं। ताज़ा मामला समस्तीपुर का है जहां लंदन में विदेश मंत्रालय में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह

बिहार: विदेश मंत्रालय के अधिकारी से रंगदारी की मांग, अपराधियों ने घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चिपकाया
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे किसी को नहीं बख्श रहे हैं। ताज़ा मामला समस्तीपुर का है जहां लंदन में विदेश मंत्रालय में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपका दिया। बदमाशों ने दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी है। मामला समस्तीपुर सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना इलाके के कर्पूरी ग्राम गांव का है। 




अपराधियों ने घर के बाहर जो पोस्टर लगाए हैं उसमें लिखा है, 10 लाख रुपये रंगदारी दो, नहीं तो घर के सदस्य को जान से मार देंगे। अगली बार हवा में फायरिंग नहीं होगा। वहीं नीचे में राणा नावेद नाम लिखा है। सुबह लोग घर के बाहर निकले तो पोस्टर देखकर सहम गए। उस घर में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के बहू और बेटी रहती हैं। 




सूचना पाकर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पिछले दिनों उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई थी। लेकिन बदमाशों का कहना है कि अब फायरिंग नहीं होगी बल्कि घर के सदस्यों की हत्या होगी। घर के लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स