ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : स्वर्ण कारोबारी की हत्या, प्रेमिका के आंगन से खोदकर निकाला गया शव, जानें क्या है पूरा मामला

SAMSTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है जहां विवाहिता से प्रेम संबंध में एक युवा स्वर्ण व्यवसायी की गले मे फंदा लगा हत्या कर दी गयी. उसकी लाश को पुलिस ने एक घर से बीती रात ब

बिहार : स्वर्ण कारोबारी की हत्या, प्रेमिका के आंगन से खोदकर निकाला गया शव, जानें क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है जहां विवाहिता से प्रेम संबंध में एक युवा स्वर्ण व्यवसायी की गले मे फंदा लगा हत्या कर दी गयी. उसकी लाश को पुलिस ने एक घर से बीती रात बरामद की. इस घटना के बाद पुलिस एक महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 


बता दें स्वर्ण व्यवसायी की लाश हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर के एक घर से बरामद हुई है.  मृतक स्वर्ण व्यवसायी 23 साल शिवव्रत कुमार रोसड़ा शहरी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ला निवासी राजकिशोर ठाकुर का बेटा था. जो 14 मई से ही लापता था.


जानकरी के अनुसार व्यवसायी का शव मंगलवार की रात हिरासत में ली गयी महिला के घर के आंगन में दबा मिला. बाहर जब लाश को निकाला गया तब मृतक की जीभ और और आंख बाहर की ओर निकली हुई थी. फिलहाल पुलिस शव कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पुलस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या हुई है. मामले में हिरासत में ली गयी महिला रौनक खातून व उसके पति मो. शाहजहां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ने थाना में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. जिसमें बीते 14 मई की शाम से शिवव्रत के गायब रहने की बात कही थी. आवेदन में रौनक खातून पर आशंका जाहिर की गई थी. छानबीन के दौरान  पुलिस ने जब रौनक खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिया. उसी निशानदेही पर पुलिस ने उसके आंगन से ही मिट्टी के नीचे दबाकर रखे शव को बरामद किया. मर्डर का सबूत छिपाने के लिए शव को आंगन में दफनाकर उसके उपर जलावन डाल दिया गया था.

टैग्स