ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : समस्तीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने दो अपराधियों को दबोचा, बाइक में लगाई आग

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन की है। जहां सोमवार को अपराधियों ने मूर्ति विस

बिहार : समस्तीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने दो अपराधियों को दबोचा, बाइक में लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन की है। जहां सोमवार को अपराधियों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक शख्स की पहचान बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव निवासी प्रशिक्षित कुमार के रूप में हुई है। मृतक प्रशिक्षित कुमार बीए का छात्र था और विभूतिपुर कमांडो भर्ती ट्रेनिंग सेंटर में तैयारी करता था। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने भाग रहे दो दो अपराधियों को बाइक समेत धर दबोचा।


इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले के छानबीन में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, दो दर्जन गोली के साथ कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही वारदात में शामिल फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।