ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : समस्तीपुर में मां की ममता हुई शर्मसार, सगी मां ने मासूम बेटा-बेटी को बेचा, बेटे को कराया गया मुक्त

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां एक सगी मां द्वारा अपने दो बच्चों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चाइल्डलाइन की मदद से एक बच्चे को मुक्त करा लिया है। मुक्त

बिहार : समस्तीपुर में मां की ममता हुई शर्मसार, सगी मां ने मासूम बेटा-बेटी को बेचा, बेटे को कराया गया मुक्त
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां एक सगी मां द्वारा अपने दो बच्चों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चाइल्डलाइन की मदद से एक बच्चे को मुक्त करा लिया है। मुक्त कराए गए बच्चे की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है, जो सात साल का है। पटोरी थाने आवेदन देकर पिता और दादी ने बच्चे को मुक्त कराने की मांग की थी।


पूरा मामला पटोरी थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर गांव का है। गांव का इंद्रदेव महतो जम्मू-कश्मीर में काम करता है। इंद्रदेव महतो की पत्नी सरिता देवी पिछले एक साल से पटोरी आकर रह रही थी। सिनेमा चौक पर किराए पर कमरा लेकर वह अपने साथ बेटे किशन कुमार और बेटी करीना के साथ रहने लगी थी। मई के अंत में उसने मकान मालिक गणेश प्रसाद गुप्ता से 50 हजार रुपए लेकर अपने बेटे को बेच दिया और बेटी को लेकर वहां से चली गई।


जब इस बात की जानकारी बच्चे की दादी को मिली तो दादी ने पटोरी थाना में आवेदन देकर अपने पोते को बेचे जाने का आरोप लगाया और पुलिस से गुहार लगाई कि उसे गणेश प्रसाद गुप्ता के चंगुल से मुक्त कराया जाए। लेकिन मकान मालिक गणेश बच्चे को देने को तैयार नहीं था।बच्चे के पिता इंद्रदेव महतो ने भी पटोरी थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी बच्चे को बेच कर फरार हो गई है और गणेश प्रसाद गुप्ता नाजायज रूप से उसके बच्चे को रखा है।


मामले में जब पुलिस कार्रवाई नहीं हुई तो घर वालों ने चाइल्डलाइन से संपर्क किया। चाइल्डलाइन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बच्चे का रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया।फिलहाल चाइल्डलाइन तथा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इधर, परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी करीना कुमारी को भी उसकी मां ने वैशाली के सहदेई में किसी के हाथों बेच दिया है।