ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : समस्तीपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, साइड मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ दियारा की है, जहां आरोपियों ने शुक्रवार

बिहार : समस्तीपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, साइड मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ दियारा की है, जहां आरोपियों ने शुक्रवार की देर रात भोज खाने जा रहे युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा के सरपंच के भाई बुधो राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधो राय अपने सरपंच भाई दशरथ राय समेत कुछ अन्य लोगों के साथ बछवाड़ा थाना क्षेत्र के लोदियाही गांव में एक श्राद्धकर्म में भोज खाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में काली स्थान के पास सड़क के बीचो बीच ट्रैक्टर लगाकर खड़े चालक से साइड लेने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद चालक ने गुस्से में आकर बुधो राय को ट्रैक्टर से रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हालांकि, आनन-फानन में परिजन उसे बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित परिजन फरार ट्रैक्टटर चालक दीपक कुमार के घर पहुंचे और ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष का कहना था कि परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।