ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पत्नी की हत्या के बाद कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, बेटा-बेटी और मां को भी किया घायल

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर के विद्यापतिनगर से आ रही है जहां पेट्रोल पंप व्यवसायी ने अपनी पत्नी, बेटे, दो बेटी और मां पर धारदार हथियार से वार कर बूरी तरह से घायल कर दिया। जिससे

बिहार : पत्नी की हत्या के बाद कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, बेटा-बेटी और मां को भी किया घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर के विद्यापतिनगर से आ रही है जहां पेट्रोल पंप व्यवसायी ने अपनी पत्नी, बेटे, दो बेटी और मां पर धारदार हथियार से वार कर बूरी तरह से घायल कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल कारोबारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कारोबारी मौके से फरार हो गया और बछवाड़ा में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव निवासी पेट्रोल पंप कारोबारी राजेश प्रकाश उर्फ निशु सिंह और उसकी पत्नी अनामिका सिंह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कारोबारी निशु सिंह की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।गुस्से में आकर निशु सिंह ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचीव करने पहुंची मां, बेटा और दो बेटियों को भी पेट्रोल पंप कारोबारी ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद निशु सिंह मौके से फरार हो गया और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता