ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पैक्स अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पटोरी प्रखंड के दरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष 43 वर्षीय शंभ

बिहार: पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पैक्स अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पटोरी प्रखंड के दरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष 43 वर्षीय शंभू राय की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शंभू राय गुरुवार की देर शाम अपनी बाइक से पटोरी बाजार से दरवा जा रहे थे तभी इसी दौरान चंदन चौक के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वे बाइक बंद करके रुक गये। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनके पास पहुंच गये और सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


इस घटना से रेल क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और वाहनों की जांच भी की लेकिन पुलिस को अपराधियों को पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।