ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार में बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत! दो बदमाशों ने ब्लेड से वार कर प्राइवेट पार्ट को काटा

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत की है। बाजार से लौट रहे शख्स को बदमाशों ने झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसा

बिहार में बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत! दो बदमाशों ने ब्लेड से वार कर प्राइवेट पार्ट को काटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत की है। बाजार से लौट रहे शख्स को बदमाशों ने झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह पर लेजाकर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद दोनों बदमाश बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर बूढ़ी गंडक नदी के पास की है।


बताया जा रहा है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी 58 वर्षीय रविन्द्र साह सुबह 11 बजे लदौरा चौक पर ऑटो पर सवार होकर समस्तीपुर बाजार की तरफ निकले थे। मगरदरही घाट के पास वे आटो स्टैंड में रुके, जहां दो बदमाशों ने उन्हें चकमा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों रविन्द्र साह को जबरन बूढ़ी गंडक नदी के किनारे सुनसान जगह पर ले गए और ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।


जिसके बाद रविन्द्र साह लहूलुहान होकर जमीर पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। देर शाम वहां से गुजर रहे शख्स की नजर अचेत पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता