ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, ITI कॉलेज के संचालक ने जमकर बरसाए लात-घूंसे

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक कॉलेज संचालक की काली करतूत सामने आई है। आरोपी कॉलेज संचालक ने एक महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ह

बिहार: महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, ITI कॉलेज के संचालक ने जमकर बरसाए लात-घूंसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक कॉलेज संचालक की काली करतूत सामने आई है। आरोपी कॉलेज संचालक ने एक महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही लेकर आरोपी को उसपर दया नहीं आई। आरोपी कॉलेज संचालक महिला से कॉलेज के नाम पर उसकी जमीन लेना चाहता है, जब महिला ने जमीन देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर गांव की है।


पीड़ित महिला की पहचान गांवपुर निवासी जगेश्वर सिंह की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किरण देवी को किसी ने जानकारी दी थी कि उसका पाटीदार और ITI कॉलेज संचालक सुरेश प्रसाद सिंह महिला की जमीन पर कॉलेज बनाने के लिए मिट्टी की कटाई कर रहा है। जब किरण देवी अपनी जमीन पर पहुंची तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी और उसके सहयोगी महिला को पकड़कर जबरन कॉलेज परिसर में ले गए और पेड़ में बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिय पर शेयर कर दिया, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को आरोपियों के चंगुल से बचाया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति जागेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी के कॉलेज के पास उनकी जमीन है। उस जमीन को रजिस्ट्री करने का आरोपी कॉलेज संचालक द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।