ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के युवक की तमिलनाडु में हत्या, पैसों के विवाद में दोस्त ने ही ले ली जान

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक की हत्या तमिलनाडु में कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के दोस्त पर ही लगा है। पैसों के विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात

बिहार के युवक की तमिलनाडु में हत्या, पैसों के विवाद में दोस्त ने ही ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक की हत्या तमिलनाडु में कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के दोस्त पर ही लगा है। पैसों के विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। तमिलनाडु पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे युवक के पैतृक घर सिंघिया क्षेत्र के डीहा गांव भेज दिया है।


युवक की पहचान डीहा गांव निवासी रामकुमार सहनी के 25 वर्षीय बेटे विवेक कुमार सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक तमिलनाडु के तिरुपुर में रहकर किसी मार्बल कंपनी में कान करता था। दिवाली से पहले उसे कंपनी की तरफ से बोनस मिला था। बोनस के पैसों को लेकर विवेक का उसके दोस्त सन्नी से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद समस्तीपुर के ही रहने वाले सन्नी ने विवेक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया।


धारदार हथियार से वार के कारण विवेक की मौते पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे कंपनी को सौंप दिया। मार्वल कंपनी के मालिक ने शव को फ्लाइट से उसके पैतृक घर भेज दिया। शव के घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।