ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: शौच के लिए गए छात्र की गला दबाकर हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, पुलिस को खदेड़ा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने 18 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन कॉलेज के पास केलबन्नी की है। मृतक छात्र पिछले तीन दिनों

बिहार: शौच के लिए गए छात्र की गला दबाकर हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, पुलिस को खदेड़ा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने 18 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन कॉलेज के पास केलबन्नी की है। मृतक छात्र पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। रविवार की सुबह उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।


मृतक छात्र की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के शीतल पट्टी गांव निवासी धर्मवीर राय के 18 वर्षीय बेटे गुड्डू राय के रूप में हुई है। गुड्डू सरायरंजन कॉलेज में पार्ट वन का छात्र था। बताया जा रहा है कि गुड्डू शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था और वापस घर नहीं लौट सका। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। शनिवार की शाम परिजनों ने सरायरंजन थाने में गुड्डू के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में लगातार गुड्डू के जान पहचान के लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही थी।


इसी बीच रविवार सुबह केलबन्नी की तरफ शौच के लिए गए लोगों ने गुड्डू का शव देखा। गुड्डू के शव के पास से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है। परिजनों ने गुड्डू की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है।शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसको लेकर पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खदेड़ दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि पुलिस पहले अपराधियों को गिरफ्तार करे उसके बाद ही शव को उठाने दिया जाएगा।


आक्रोशित लोगों ने शव को सरायरंजन गोलंबर पर रखकर सरायरंजन समस्तीपुर सरायरंजन नरघोघी पथ को घंटों जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुऐ दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता