ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार: दो कारोबारी भाइयों से लाखों की लूट, विरोध करने बदमाशों ने दोनों को मारी गोली

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बूढ़ी गंडक पुल की है। यहां दुकान बंद कर एक ही बा

बिहार: दो कारोबारी भाइयों से लाखों की लूट, विरोध करने बदमाशों ने दोनों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बूढ़ी गंडक पुल की है। यहां दुकान बंद कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट दो गल्ला व्यव्सायी से बाइक सवार अपराधियो ने लूटपाट की है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों कारोबारियों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए है। करीब पांच लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही है।


भागने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल कारोबारियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। 


घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी का बताना है कि संजय कुमार साह और विनय कुमार साह दोनों भाई बाजार समिति से दुकान बंद कर बाइक से गोला रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और फिर रुपए से भरा थैला छीनने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। फिर रुपए से भरा बैग लूट कर ले भागे।


पीड़ित भाइयों ने लूट की रकम का सही तौर पर खुलासा नही किया है लेकिन करीब 5 लाख के लूट की आशंका जताई जा रही है। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख अपराधी दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग करते हुए मुख्य बाजार की तरफ फरार हो गए। आये दिन हो रही लूट घटनाओं को लेकर व्यवसायी वर्ग में पुलिस के प्रति आक्रोश है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता