ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: मनचलों की शिकायत करना छात्रा को पड़ा भारी, कोचिंग जाने के दौरान दो बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकू से गोदा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक छात्रा को दो मनचलों की शिकायत करना भारी पड़ गया। दोनों बदमाशों ने कोचिंग जा रही लड़की को बीच सड़क पर चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल छात्रा क

Bihar Crime News: मनचलों की शिकायत करना छात्रा को पड़ा भारी, कोचिंग जाने के दौरान दो बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकू से गोदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक छात्रा को दो मनचलों की शिकायत करना भारी पड़ गया। दोनों बदमाशों ने कोचिंग जा रही लड़की को बीच सड़क पर चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के विरौली चौक की है।


जानकारी के मुताबिक, खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के टारा बरियारपुर निवासी अशोगक कुमार की बेटी स्नेहा अपने मामा के घर मोरसंड में रहकर पढ़ाई करती है। किसी बात को लेकर कोचिंग में उसके साथ पढ़ने वाले दो लड़कों से उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद स्नेहा ने दोनों की शिकायत कोचिंग संचालक से कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों मनचले स्नेहा को सबक सीखाने की योजना बनाई थी।


हर रोज की तरह स्नेहा शाम को कोचिंग जा रही थी, तभी विरौली चौक के पास बाइक सवार दोनों लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके ऊपर चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मनचले मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक आरोपी ज्योति आदित्य को धर दबोचा और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।