ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: बदमाशों ने छात्र नेता समेत तीन लोगों को मारी गोली : एक शख्स की मौत ; फायरिंग से दहला इलाका

SAMASTIPUR : लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में क्राइम का ग्राफ तेजी से ऊपर भाग रहा है। राज्य के अलग-अलग इलाकों से अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। समस्तीपुर

बिहार: बदमाशों ने छात्र नेता समेत तीन लोगों को मारी गोली : एक शख्स की मौत ; फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में क्राइम का ग्राफ तेजी से ऊपर भाग रहा है। राज्य के अलग-अलग इलाकों से अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। समस्तीपुर में एक बार फिर बंदूकें गरजी हैं। बाइक सवार बदमाशों ने छात्र नेता समेत तीन लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जितवारपुर पंचायत भवन के पास में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक की पहचान जितवारपुर गांव निवासी 70 वर्षीय देवनारायण राय के रूप में हुई है। वहीं मृतक देवनारायण राय का बेटे सुरेंद्र कुमार राय और ABVP का छात्र नेता कोरबद्धा के मुलायम सिंह यादव घायल हो गए हैं। छात्र नेता मुलायम सिंह यादव समस्तीपुर कॉलेज में छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुके हैं।


बताया जा रहा है कि जितवारपुर पंचायत भवन के पास मकान निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता