ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : अपराधियों ने दुकानदार की गोली मार कर की हत्या, अंधाधुंध फायरिंग कर फरार

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मथुरापुर बाजार में एक 20 साल के दुकानदार सचिन कुमार राय पर अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर म

बिहार : अपराधियों ने दुकानदार की गोली मार कर की हत्या, अंधाधुंध फायरिंग कर फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मथुरापुर बाजार में एक 20 साल के दुकानदार सचिन कुमार राय पर अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर में चार से ज्यादा गोलियां लगी हुई है। वहीं इस घटना से इलाके में आक्रोश देखा जा रहा है।



फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग जब घटनास्थल पर जुटे तो खून से लथपथ हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सचिन मथुरापुर घाट स्थित बाजार में ही चाउ मिंग चाट की दुकान करता था। दुकान से कुछ ही दूरी पर उसका घर भी है। दुकान बंद कर वह अपने घर की तरफ जा रहा था कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर कई राउंड फायरिंग कर दी। 



मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके से गोली का चार खोखा बरामद किया है। अभी तक न तो पुलिस और न ही मृतक के परिजन ही हत्या की वजह का खुलासा कर रहे है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी मिल रही है कि कुछ दिन पहले ही किसी लड़की को लेकर कुछ लोगों ने उसके दुकान पर आकर उसे धमकी दी थी। पुलिस ने इलाके के कुछ बदमाशो को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। घटना से इलाके में आक्रोश देखा जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता