ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार : बारातियों की गाड़ी में पहुंची विजिलेंस की टीम, फ़िल्मी स्टाइल में घूस लेते ASI को दबोचा

SAMASTIPUR : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। समस्तीपुर के सरायरंजन थाना में पदस्थापित ए

बिहार : बारातियों की गाड़ी में पहुंची विजिलेंस की टीम, फ़िल्मी स्टाइल में घूस लेते ASI को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। समस्तीपुर के सरायरंजन थाना में पदस्थापित एक जमादार (एएसआई) उमेश सिंह को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने 30 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी से पुलिसिया महकमे में हड़कंप मच गया है। 


बताया जाता है कि किसी मामले में पकड़े गए स्कॉर्पियो को छोड़ने के लिए आरोपी जमादार वाहन मालिक से मोटी रकम की डिमांड कर रहा था। बाद में बात 30 हजार रुपये पर तय हुई थी। इसकी गुप्त जानकारी निगरानी को दे दी गई थी। निगरानी ने शुरुआती जांच में मामले को सही पाते हुए अपना जाल बिछाया जिसमें आरोपी जमादार फंस गया।


सोमवार की अहले सुबह निगरानी विभाग की विशेष टीम ने जमादार को पैसे लेते फिल्मी स्टाइल में रंगे हाथों दबोचा। सबसे रोचक बात की निगरानी विभाग की टीम अहले सुबह-सुबह गाड़ियों पर बारात जाने का स्टीकर चिपकाकर पहुंची थी जिससे किसी को भी शक ना हो। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता