ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भाई की पत्नी से प्यार करने की मिली सजा, पंचायत से पहले फुफेरे भाइयों ने कर दी हत्या

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक युवक को भाई की पत्नी से प्यार करना भारी पड़ गया। उसके फुफेरे भाइयों ने उसे मौत की सजा दे दी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबक

भाई की पत्नी से प्यार करने की मिली सजा, पंचायत से पहले फुफेरे भाइयों ने कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक युवक को भाई की पत्नी से प्यार करना भारी पड़ गया। उसके फुफेरे भाइयों ने उसे मौत की सजा दे दी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।  


बताया जाता है 35 वर्षीय प्रियंका और 40 साल के दीपक के बीच कई दिनों प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका रिश्ते में दीपक की फुफेरी भाभी है जबकि दीपक रिश्ते में ममेरा देवर था। दीपक बेगूसराय के खोदाबंदपुर में रहता था और हरियाणा में पहले काम किया करता था। वहीं उसका फुफेरा भाई लक्की अपनी पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ पास में ही रहता था। जहां दीपक का आना-जाना बराबर लगा रहता था। इसी दौरान उसकी भाभी प्रियंका और उसके बीच प्यार पनपने लगा। 


दोनों एक दूसरे को बेहद चाहने लगे। एक दिन दोनों घर से फरार हो गये। जिसके बाद उसके बच्चों को लेकर पति अपने घर चला आया। घटना की जानकारी उसने अपने बड़े भाई और परिवार वालों को दी। तब लक्की के बड़े भाई पंकज ने दीपक को फोन पर काफी समझाया जिसके बाद दोनों घर लौटने को तैयार हुए। जब दीपक समस्तीपुर पहुंचा तब उसके परिजनों को पंचायत में बुलाया गया। 


शुक्रवार को पंचायत होनी थी लेकिन इसके एक दिन पहले प्रियंका के पति लक्की और उसके घरवालों ने पहले तो जहर पिला दिया उसके बाद उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गये। दीपक के परिजनों ने जब घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने महिला के पति लक्की को गिरफ्तार किया जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।