ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेटे को छोड़ने के एवज में शराब कारोबारी से पुलिस मांग रही थी पैसा, 3 पुलिस कर्मियों को SP ने किया सस्पेंड

SAMASTIPUR: शराब कारोबारी से पैसे की मांग करने वाले 3 पुलिस कर्मियों को समस्तीपुर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वही शराब के साथ पकड़े गये नाबालिग लड़के को जेल भेज दि

बेटे को छोड़ने के एवज में शराब कारोबारी से पुलिस मांग रही थी पैसा, 3 पुलिस कर्मियों को SP ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: शराब कारोबारी से पैसे की मांग करने वाले 3 पुलिस कर्मियों को समस्तीपुर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वही शराब के साथ पकड़े गये नाबालिग लड़के को जेल भेज दिया है। समस्तीपुर एसपी इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


 अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि अवैध शराब कारोबार में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत रहती है। यह आरोप आज समस्तीपुर में प्रमाणित हुआ है।  समस्तीपुर में जब सोमवार की सुबह पटोरी शहर के गोला रोड में गश्ती पुलिस की टीम ने एक बैग में रखे भारी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ एक नाबालिग कारोबारी को पकड़ा था लेकिन उसे थाने ले जाने की बजाय पुलिस कर्मियों ने पुलिस बैरक स्थित अपने कमरे में रखा और पकड़े गए लड़के के परिजनों को फोन करके बैरक में बुलाया। 


शराब के धंधे से जुड़े नाबालिग को छोड़ने के एवज में परिजनों से मोटी राशि की मांग की गयी। लेकिन स्थानीय व्यक्ति को इस बात की भनक लग गयी और उसने इसका वीडियो बना लिया और इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी। जब इस बात की जानकारी समस्तीपुर एसपी को हुई तो उन्होंने पटोरी डीएसपी से मामले की जांच करवायी। जांच में यह निकलकर सामने आया कि जो आरोप पुलिस कर्मियों पर लग रहा है वो सही पाया गया है। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों सस्पेंड कर दिया। साथ ही शराब को जब्त कर पकड़े गए नाबालिग लड़के को जेल भेज दिया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता