ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बालू माफिया की दबंगई, पूजा का प्रासद ले वापस लौट रहे JDU नेता पर रॉड से किया जानलेवा हमला

SAMSTIPUR : बिहार में बालू माफियाओं के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। हर रोज बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों से रंगदारी की घटना को अंजा

बालू माफिया की दबंगई, पूजा का प्रासद ले वापस लौट रहे JDU नेता पर रॉड से किया जानलेवा हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में बालू माफियाओं के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। हर रोज बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों से रंगदारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां बालू माफियाओं ने लोहे की रॉड से एक शख्स पर हमला कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि, यह शख्स राज्य की सत्ता पर काबिज पार्टी जेडीयू का नेता है। 


दरअसल, समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के डुमरी गांव में बालू माफियाओं ने पुलिस की खबरी बनने के शक पर जेडीयू नेता मनोज सिंह पर जानलेना हमला किया। बालू माफियों ने लोहे की रॉड से मारकर उनके दोनों पैर को तोड़ डाला गया। जिसके बाद शोर- गुल सुनकर हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि, जदूय नेता गांव के ही एक ग्रामीण के यहां  आयोजित सत्यनारायण भगवान के पूजा का प्रसाद खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्राइमरी स्कूल के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। रॉड से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि तुम पुलिस के लिए काम करते हो, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। 


इधर, इस घटना को लेकर मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव ने बताया कि अभी जदयू नेता द्वारा बयान नहीं दिया गया है। आईसीयू से निकलने पर उनका बयान लिया जाएगा। अभी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी