ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अपराधियों ने कुरियर कंपनी के ऑफिस में की लूटपाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लुटे हुए माल के साथ 2 को दबोचा

SAMASTIPUR : जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. समस्तीपुर पुलिस ने कुरियर कंपनी के दफ्तर में हुई लूटपाट का बड़ा खुलासा करते हुए दो अपराधियों को धार दबोचा है. बदमाशों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. समस्तीपुर पुलिस ने कुरियर कंपनी के दफ्तर में हुई लूटपाट का बड़ा खुलासा करते हुए दो अपराधियों को धार दबोचा है. बदमाशों के पास से लुटे हुए सामान को भी जब्त किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इसके साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है.


मामला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना इलाके का है. जहां हरपुर एलौथ स्थित एक निजी कूरियर कंपनी के कार्यालय के पास गुरुवार को हुई लूट मामले में 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस लूट की घटना की वारदात में शामिल दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट के वाहन कई समान भी बरामद हुए है.


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना के बाधी गांव के कमलेश कुमार और रोहित कुमार के रुप में हुई. घटना के संबंध में एसपी विकास बर्मन का बताना है कि गुरुवार रात मुफस्सिल थाना के हरपुर एलौथ स्थित फिल्पकार्ड कंपनी के कार्यालय के पास हथियाबंद अपराधियों ने कंपनी के समान लदे एक मालवाहक को चालक समेत अगवा कर लिया था.


घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गठित पुलिस टीम ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कमलेश कुमार और रोहित कुमार के घर से लूट के 68 पैक समानों के कार्टन बरामद किया. उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपितों ने अपने अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया है, जो लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल थे. पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

टैग्स