ब्रेकिंग
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज

सीएसपी संचालक के मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोली, 2 लाख रुपये लूटकर फरार

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक का मर्डर कर दिया है. अपर

सीएसपी संचालक के मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोली, 2 लाख रुपये लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक का मर्डर कर दिया है. अपराधियों ने सीएसपी संचालक को ताबड़तोड़ 5 गोली मारी है. 2 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना के महेशपुर रामापुर गांव का है. जहां बलुआही पोखर के पास बाइक से पैसे निकाल कर अपने ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे सीएसपी संचालक जितेंद्र गिरी को अपराधियों कई राउंड गोली चलाकर छलनी कर दिया और उसके पास से करीब 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र गिरी सिंडिकेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक थे.


जितेंद्र गिरी  शुक्रवार को ताजपुर स्थित सिंडिकेट बैंक से दो लाख रुपए की निकासी कर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार 2 अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास रखे बैग को छिनने लगे।इसका विरोध करने पर अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पांच गोली जितेंद्र को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने उनकी हत्या की जानकारी घरवालों को दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.


मृतक जितेंद्र गिरी ताजपुर थाना अंतर्गत सोंगर गांव के रहने वाले थे और घर के पास ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे. इस घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ पटना-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य सड़क को एन एच 28 पर गांधी चौक के पास जाम कर दिया है. समस्तीपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों का जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता