ब्रेकिंग
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज

बिजनेसमैन को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मर्डर से इलाके में सनसनी

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बदमाशों के अंदर से खाकी का खौफ खत्म हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां सरेशाम अपराधियों ने एक

बिजनेसमैन को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मर्डर से इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बदमाशों के अंदर से खाकी का खौफ खत्म हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां सरेशाम अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोलियों से भून दिया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है, जहां सिजौली गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायी कार्तिक कुमार की गोली मार दी. खून से लथपथ हालत में आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


बताया जाता है की मृतक कार्तिक कुमार बेलामेघ में प्लाई और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे. हर दिन की तरह रविवार की देर शाम कार्तिक दुकान बंद करने के बाद अपने ग्रामीण टुनटुन कुमार के साथ बाइक से घर आ रहे थे. इसी दौरान मंगल पेठिया के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.


वहीं मौके पर पहुंचे दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुँचकर मामले की छानबीन में जुटे है. बताया जा रहा है कि व्यवसायी पैर से थोड़ा विकलांग भी था. इसलिए दूसरे की मदद से ही दुकान पर आता- जाता था. हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है. 


पुलिस ने बताया कि कार्तिक के साथ जा रहे युवक टुनटुन और उनके परिजन से पूछताछ कर हत्यारे की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता