ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; दो की हालत नाजुक

समस्तीपुर के सिलौत गांव में भूमि विवाद के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए तीन लोगों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।


तीनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। साक्ष्य इकठ्ठा करने के लिए एसएफएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।


घायलों में सिलौत निवासी सुनील झा के पुत्र हिमांशु शेखर (28), हरिओम कुमार (23) और अजय कुमार (22) शामिल हैं। जख्मी से जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंचे सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि सिलौत गांव के प्रदुम्न झा अपनी दो बीघा जमीन गांव के ही श्रवण सहनी को बटाई पर दिया हुआ था। लेकिन जिससे प्रदुम्न झा केबाला खरीद किए हुए थे उनके फ़रिको ने आज रविवार को इस जमीन में अपना हिस्सा बताते हुए जमीन कब्जा करने के लिए जोत करवाना चाहते थे।


इसी बात पर बटाईदार श्रवण सहनी के लोगो से उनलोगों का विवाद बढ़ गया, जिसमें श्रवण सहनी की तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इसी में जमीन कब्जा करने पहुंचे तीन लोगों को गोली लगी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता