ब्रेकिंग
बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’

समस्तीपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी समेत 3 अरेस्ट, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जिले में आतंक मचा कर रखने वाले टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल शशि राय समेत 3 अपराधियों को हथियार के साथ अरेस्ट कर लिया है. इनके पास

समस्तीपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी समेत 3 अरेस्ट, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जिले में आतंक मचा कर रखने वाले टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल शशि राय समेत 3 अपराधियों को हथियार के साथ अरेस्ट कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड कार्बाइन, तीन देसी कट्टा और कई जिंदा बरामद की है. 

बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष से जमानत पर बाहर रहने के बाद शशि राय अपने गिरोह  के द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौक के पास मनमोहन झा  की हत्या और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में लक्की यादव की हत्या अत्याधुनिक हथियार से कर दी थी. यह गिरोह लूट पाट, रंगदारी ,हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम  देने के साथ ही किसी की सुपारी लेकर भी हत्या करने का काम करता था. इन सब केस में पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. जिसके लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया. 

 एसआईटी टीम द्वारा पिछले 72 घंटों से लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी बीच पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी शशि राय अपने अपराधी सहयोगी के साथ रांची भागने के फिराक में हैं. इसी सूचना पर एसआईटी टीम द्वारा मुफ्फसिल थाने के मोहनपुर गांव में छापामारी कर कुख्यात अपराधी शशि राय पवन कुमार और गोविंदा कुमार को लोडेड कार्बाइन एवं देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया.

वहीं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बताया कि अपराधी से पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि बरामद कार्बाइन से ही पिछले दिनों शिक्षक लकी यादव की हत्या हुई थी एवं प्रारंभिक पूछताछ में इसने उपरोक्त घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद कई और संगीन मामलों से भी पर्दा उठने की संभावना है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता