ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Crime News: समस्तीपुर के बीजेपी नेता हत्याकांड में शराब माफिया कनेक्शन, आरजेडी ने 'सम्राट एक्शन' उठाए गंभीर सवाल

Bihar Crime News: समस्तीपुर में भाजपा नेता रूपक सहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। इधर, आरजेडी ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब 5 बजे शादीपुर घाट पर बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि जब सत्ताधारी बीजेपी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो और लोगों की सुरक्षा तो भगवान भरोसे है।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम घटना के समय रूपक सहनी शादीपुर घाट स्थित अपनी फोटोस्टेट की दुकान में बैठे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बेहद नजदीक से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगते ही रूपक दुकान में ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। 


इस मामले में देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया। वहीं, देर रात पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों सोनू और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। 


एसपी ने बताया कि केस दर्ज की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में प्रयुक्त हथियारों की भी बरामदगी की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रूपक सहनी को पिछले आठ महीनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। 


इस संबंध में कई बार पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का दावा है कि रूपक शराब माफियाओं का विरोध करता था और इसी कारण उसकी हत्या की गई। उन्होंने पुलिस पर शराब कारोबारियों से सांठगांठ का भी आरोप लगाया है।


इस मामले पर एसडीपीओ सदर टू संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से पहले भी दो मामले दर्ज कराए गए थे, जिनमें से एक में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है, जबकि दूसरे मामले में आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।


उधर, भाजपा नेता की हत्या को लेकर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सत्ताधारी दल के नेताओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है तो आम जनता की स्थिति और भी चिंताजनक है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता