ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

झारखंड के साहिबगंज में जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

साहिबगंज जिले के दुधकोल गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी बजल हेम्ब्रम ने घटना के बाद थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी

Jharkhand
ट्रिपल मर्डर से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना झारखंड के सोहिबगंज में सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिसिया दबिश से घबराकर घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे ने तालझारी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी से घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


आरोपी की पहचान बजल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। जिसने अपने ही पड़ोसी 80 वर्षीय नोहा बेसरा, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो 80 वर्षीय नोहा बेसरा की लाश घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। वही अन्य दो शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा हुआ था। 


मृतक नाथनियल हांसदा की बहू संतोषिनी किस्कू ने बताया कि नोहा बेसरा का कोई बेटा नहीं है और उनकी बेटी व दामाद पिछले 8 सालों से उनके साथ रह रहे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बजल हेम्ब्रम नाथनियल हांसदा का दूर का रिश्तेदार है। राजमहल के SDPO विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर का कारण जमीन का विवाद का होना है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।