ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

साहिबगंज में अपराधियों का तांडव, अधेड़ की गोली मारकर हत्या

SAHEBGANJ: झारखंड के साहिबगंज में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के श्रीराम चौकी स्थित संथाली

साहिबगंज में अपराधियों का तांडव, अधेड़ की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHEBGANJ: झारखंड के साहिबगंज में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के श्रीराम चौकी स्थित संथाली बस्ती की है जहां 50 साल के शंकर तुरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तुरी टोला में एक अधेड़ की गर्दन में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। जिसकी पहचान 50 वर्षीय शंकर तुरी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे परिजन सदर अस्पताल ले गये थे जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।