ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्ट

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने नशा तस्करों, मानव तस्करों और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त किए, 448 तस्करों को गिरफ्तार किया और कई नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने अपराधियों, नशा तस्करों और मानव तस्करों के खिलाफ चलाए गए महा-अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष और सहरसा एसपी हिमांशु के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्ति अभियान, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत जनवरी से 8 मई तक रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाइयां की गईं। 


इस दौरान करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए और कई नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों व देह व्यापार के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया गया। अवैध शराब और सूखे नशे के खिलाफ चले विशेष अभियान में पुलिस ने 448 कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कार्रवाई के दौरान करीब 2 करोड़ 92 लाख 64 हजार रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए गए।


बरामदगी में 1 करोड़ 34 लाख रुपये मूल्य का 672 ग्राम स्मैक, 22 लाख रुपये का 44 किलो गांजा और 23 लाख रुपये का कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की देसी-विदेशी शराब, यानी करीब 10 हजार लीटर शराब जब्त की। इस दौरान कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और 62 वाहनों को भी जब्त किया गया।


सहरसा police की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत सामने आई। इस वर्ष अब तक 152 लापता लोगों को सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर मानव तस्करों के चंगुल से 18 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इनमें 6 लड़कियों को सारण के ऑर्केस्ट्रा से और 5 लड़कियों को रेड लाइट एरिया में चल रहे सेक्स रैकेट से छुड़ाया गया। वहीं, एक बड़ी कार्रवाई में चुन्ना मुखिया के ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 19 परिवारों के 68 लोगों को बंधुआ मजदूरी से भी मुक्त कराया गया।


नशा और अपराध के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ सहरसा पुलिस ने आम लोगों को राहत पहुंचाते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम या चोरी हुए 425 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 71 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। हाल ही में अभियान के फेज-8 के तहत 73 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, उनके धारकों को सौंपे गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता