ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों को साथ देख एक युवक ने कर दी शिकायत, गुस्साएं प्रेमी ने मौत के घात उतारा

DESK: वैलेंटाइन वीक में प्रेमी-प्रेमिका को मिलते एक युवक ने देख लिया और इस बात की चर्चा गांव में कर दी। फिर क्या था इस बात की शिकायत करना युवक को काफी महंगा पड़ गया। लड़की के

वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों को साथ देख एक युवक ने कर दी शिकायत, गुस्साएं प्रेमी ने मौत के घात उतारा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वैलेंटाइन वीक में प्रेमी-प्रेमिका को मिलते एक युवक ने देख लिया और इस बात की चर्चा गांव में कर दी। फिर क्या था इस बात की शिकायत करना युवक को काफी महंगा पड़ गया। लड़की के प्रेमी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर की है। जहां एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गयी क्योंकि उसने प्रेमी-प्रेमिका मिलते देखा था और इस बात की चर्चा पूरे गांव में कर दी थी। जिसके बाद लड़की ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दे दी। फिर क्या था गुस्से में लाल प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान पहाड़पुर के वार्ड 15 निवासी बालकृष्ण यादव के बेटे 35 वर्षीय छोटू यादव के रुप में की गयी है।


परिजनों ने बताया कि मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा गांव की लड़की सहरसा के पहाड़पुर में अपने ननिहाल में रहती थी। जहां पास के गांव सुरमाहा किशुनपुर के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 फरवरी को दोनों प्रेमी युगल गांव के बांसबाड़ी में मिलने पहुंचे थे। 


इसी दौरान गांव के एक युवक ने दोनों को देख लिया और इस बात की चर्चा गांव में कर दी थी। जिसके कारण उसकी हत्या लड़की के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी। इस घटना के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।












टैग्स