ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखिए: PHC के डॉक्टरों ने एक मृतक को सदर अस्पताल रेफर किया

SAHARSA: सहरसा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पंचगछिया के पीएचसी के डॉक्टर ने मृतक की लाश को सहरसा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। पीएचसी के रेफर पर्ची क

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखिए: PHC के डॉक्टरों ने एक मृतक को सदर अस्पताल रेफर किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पंचगछिया के पीएचसी के डॉक्टर ने मृतक की लाश को सहरसा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। पीएचसी के रेफर पर्ची को देखकर सदर अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान रह गये। वही  मृतक के परिजनों ने पीएचसी में तैनात डॉक्टरों पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।


क्या हैं पूरा मामला?

दरअसल सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया नवटोल में एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय विनोद शर्मा के रूप में की गयी। जो बीते सोमवार की शाम से लापता था। परिजनों ने विनोद शर्मा को खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। लेकिन तभी यह सूचना मिली की एक व्यक्ति की लाश मिली है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पहचाना। शव की पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई। 


राजेंद्र शर्मा के घर के पास एक झाड़ी से शव पुलिस ने बरामद किया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र शर्मा से विनोद का पुराना विवाद चल रहा था। फिलहाल मामला कोर्ट में है और फैसला विनोद शर्मा के पक्ष में आने वाला था। इससे पहले ही साजिश के तहत राजेन्द्र शर्मा ने विनोद को गायब कर हत्या कर दी और घर के पीछे शव को फेंक दिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम में ले जाने की जगह पंचगछिया पीएचसी ले गये जहां डॉक्टरों ने लाश को देखा और जांच के बाद नो पल्स और नो बीपी लिखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही दूसरी ओर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सारा पेपर तैयार कर सदर अस्पताल पहुंच गई। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जब पंचगछिया पीएचसी से रेफर हुआ पर्ची को देखा तो दंग रह गए। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर चन्दन का कहना था कि पीएचसी पंचगछिया से मृतक विनोद शर्मा के शव को रेफर करके भेजा है। मृतक के परिजनों ने पंचगछिया पीएचसी में प्रतिनियुक्त डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता