ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराब पीने और बेचने के आरोप में 132 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान

SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने और इसका कारोबार करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में शराब पीने और इस अवैध कारोबार से जुड़े ल

शराब पीने और बेचने के आरोप में 132 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने और इसका कारोबार करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में शराब पीने और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां पुलिस ने 132 लोगों को शराब पीने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को यह सफता मिली है।


दरअसल, सहरसा एसपी के विशेष दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने 132 लोगों को शराब पीने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 लीटर विदेशी और 39 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। समकालीन अभियान के दौरान जिले के सभी थाना अध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं पुलिस शिविर प्रभारी द्वारा सघन जांच और छापामारी किया गया।


इस दौरान शराब पीने, पिलाने और बेचने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई। जिसके क्रम में पकड़ाए व्यक्तियों का ब्रेथालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान कुल 132 लोग शराब पीकर हंगामा मचाते हुए गिरफ्तार किए गए थे। बता दें कि शराब के खिलाफ सहरसा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता