ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

शादी की खुशियां मातम में बदली, भांजी की शादी में गये मामा की पीट-पीटकर हत्या

SAHARSA: सहरसा में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। जहां भांजी की शादी में आए मामा की पीट-पीटकर मौत के घात उतार दिया। घटना पतरघट ओपी क्षेत्र के 16 नंबर वार्ड की है। मृतक की पहचान

शादी की खुशियां मातम में बदली, भांजी की शादी में गये मामा की पीट-पीटकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। जहां भांजी की शादी में आए मामा की पीट-पीटकर मौत के घात उतार दिया। घटना पतरघट ओपी क्षेत्र के 16 नंबर वार्ड की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमरेश सदा के रूप में हुई है जो पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी के वार्ड 12 का रहने वाला था। 


बताया जाता है कि मृतक अपनी चचेरी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ आया हुआ था। घर में शादी की रस्म अदायगी हो रही थी। उधर अमरेश सदा बारातियों को खाना खिला रहा था। तभी कुछ रिश्तेदारों ने उसे बाहर बुलाया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान सिर पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। 


जिसके बाद अमरेश सदा जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें पतरघट पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एक युवक को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गयी है। इस घटना से पूरा परिवार काफी सदमें में हैं। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता