ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

सहरसा: पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 47 लाख रूपये के गबन का आरोप, FIR दर्ज

SAHARSA: सहरसा में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 47 लाख रूपये के गबन का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। धान अधिप्राप्ति में गबन का मामला सत्तर कट्टैया प्रखंड क्षे

सहरसा: पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 47 लाख रूपये के गबन का आरोप, FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर 47 लाख रूपये के गबन का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। धान अधिप्राप्ति में गबन का मामला सत्तर कट्टैया प्रखंड क्षेत्र के बरहशेर में सामने आया है जहां पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर करीब 47 लाख रुपए गबन का आरोप लगा है। जिसे लेकर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सत्तर कट्टैया नीरज कुमार कंठ ने बिहरा थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। 


भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा कि सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बरहशेर पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में 94 किसानों से कुल 592.660 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई। पैक्स को उक्त अधिप्राप्ति मात्रा के समतुल्य कुल 403.008 एमटी सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम सहरसा को करनी थी। लेकिन पैक्स द्वारा कुल 261 एमटी सीएमआर की आपूर्ति ही राज्य खाद्य निगम सहरसा को की गई है। 


इस प्रकार पैक्स द्वारा 142.008 एमटी सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम सहरसा को नहीं की गई। बता दें कि बरहशेर पैक्स द्वारा इकरार नामित राईस मील मीना राईस मील गोरहो को कुल 380.025 एमटी धान की आपूर्ति की गई। इस प्रकार पैक्स में कुल 212.635 एमटी धान की मात्रा भंडारित रहनी चाहिए थी। लेकिन भौतिक सत्यापन के क्रम में पैक्स के गोदाम में धान की मात्रा शून्य पाई गई।


 इस प्रकार पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा कुल 212.635 एमटी सरकारी धान को खुले बाजार में बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि 46 लाख 94 हजार 980 रूपये व 80 पैसे का गबन कर लिया गया है। बरहशेर पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर पांडेय पिता स्व सत्यनारायण पांडेय, ग्राम मझौल, थाना बिहरा व पैक्स प्रबंधक श्यामानंद चौधरी, पिता स्व विश्वनाथ चौधरी, ग्राम पो- बरहशेर, थाना बिहरा के विरूद्ध सरकारी राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स