ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

SAHARSA NEWS: शिक्षा के मंदिर में बार-बालाओं का डांस, भोजपुरी के अश्लील गानों पर नर्तकियों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

SAHARSA: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहाँ पढ़ने वाले बच्चों को ज्ञान बांटा जाता है, लेकिन अगर शिक्षा का मंदिर नाच गाने का अड्डा बन जाए तो आप क्या कहेंगे❓ जी हां ये बात

SAHARSA NEWS: शिक्षा के मंदिर में बार-बालाओं का डांस, भोजपुरी के अश्लील गानों पर नर्तकियों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहाँ पढ़ने वाले बच्चों को ज्ञान बांटा जाता है, लेकिन अगर शिक्षा का मंदिर नाच गाने का अड्डा बन जाए तो आप क्या कहेंगे❓ जी हां ये बातें आपको सुनने में अटपटा लग रहा होगा लेकिन ऐसा हीं एक मामला बिहार के सहरसा जिले से निकलकर सामने आया है। 


जहां जिले के जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत विरगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नया टोला में कुछ लोगों द्वारा ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं को बुलाया गया था। भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार डांसरों ने जमकर ठुमके लगाये। बार बालाओं के साथ वहां मौजूद लोगों ने भी जमकर डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता की पुष्टि 1st Bihar नहीं करता।


जानकारी मुताबिक यह वीडियो बीते 24 सितंबर के रात की बताई जा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नहीं बल्कि चार-चार बार बालाएं स्कूल परिसर में डांस कर रही है और वहां मौजूद लोग भी ठुमके लगा रहे हैं। इस सम्बंध में जब जलई ओपी प्रभारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर थाने से कोई आदेश नहीं दिया गया है। 


उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जा रही है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि सरकारी स्कूल में इस तरह का डांस प्रोग्राम किसकी इजाजत से कराया गया। इस मामले में स्कूल प्रशासन लापरवाह क्यों बनी रही। यह शिक्षा विभाग पर बहुत बड़ा सवाल है। हालांकि स्थानीय पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता