ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Saharsa News: प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार क

Saharsa News: प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी। 


बताया कि मंगलवार के मध्य रात्रि सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को सूचना मिली कि दो तस्कर ट्रेन से उतरकर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा राज - पुरानी बाजार एनएच 107 के रास्ते ओटो से भाड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप लेकर बिक्री के लिए जा रहे है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष ने थाना में मौजूद अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता, दारोगा विवेक कुमार व सअनि अमरजीत कुमार को छापेमारी करने का निर्देश दिया। 


निर्देश के आलोक में जैसे ही पुलिस टीम उक्त सड़क मार्ग के ड्योढ़ी के समीप पहुंची की पुलिस बल को देखकर एक बाईक सवार तेजी से बाईक घुमाकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस बलों के द्वारा ऑटो को रोककर तलाशी ली तो उसमें रखे बैग, बोड़ा व ट्रॉली बैग से सौ एमएल का कुल 540 पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 


पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपना नाम थाना क्षेत्र के ही भौरा गांव के वार्ड संख्या छह निवासी दुर्बल यादव का पुत्र पांडव कुमार व दूसरा तस्कर सुरेंद्र यादव का पुत्र प्रकाश कुमार उर्फ गुड्डू बताया। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता