ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

सुशांत के रिश्तेदार को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी SP लिपि सिंह

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला सहरसा जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के र

सुशांत के रिश्तेदार को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी SP लिपि सिंह
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला सहरसा जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार को दिनदहाड़े गोली मार दी. बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी है. सहरसा की एसपी लिपि सिंह इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सहरसा जिले के बैजनाथपुर शिविर इलाके की है. जहां अपराधियों ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार राजकुमार सिंह को गोली मार दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि राजकुमार सिंह के आलावा अपराधियों ने उनके बाइक शोरूम के स्टाफ हसन अली को भी गोली मार दी. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


सुशांत के रिश्तेदार को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी SP लिपि सिंह


जानकारी मिली है कि राजकुमार सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई हैं. सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर ओपी सिंह की बहन की शादी इनसे हुई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी और एडीजी के पद पर रहे ओम प्रकाश सिंह फिलहाल फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हैं. 


सुशांत के रिश्तेदार को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी SP लिपि सिंह


आपको बता दें कि जख्मी राजकुमार सिंह यामाहा शो रूम के मालिक हैं. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा तीनों जिला में इनका बाइक का शोरूम है. शनिवार सुबह में राजकुमार सिंह जब अपने एक मिस्त्री के साथ मधेपुरा जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर बताई है.


सुशांत के रिश्तेदार को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी SP लिपि सिंह


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंच  पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. सहरसा की एसपी लिपि सिंह इस मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं. उन्होंने जानकारी दी है कि सहरसा पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. घटना की तफ्तीश की जा रही है. उन्होंने बताया कि किन वजहों से इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. 


एसपी लिपि सिंह ने दावा किया कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.  

टैग्स