ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहरसा में स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा प्रोपर्टी डीलर, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। हालांकि अपराधियों की फायरिंग में स्कॉर्पियो सवार लो

सहरसा में स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा प्रोपर्टी डीलर, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। हालांकि अपराधियों की फायरिंग में स्कॉर्पियो सवार लोग बाल-बाल बच गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने रिफ्यूजी चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और सड़क जाम हटाकर परिचालन को सामान्य कराया।


फायरिंग की यह वारदात सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलनी के पास की है। स्कॉर्पियो सवार प्रोपर्टी डीलर मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि वे किसी काम से अपने दोस्त के घर गये थे और अपनी बेटी के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रिफ्यूजी कॉलनी के पास चार बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने स्कॉर्पियो को रोकवाया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। किसी प्रकार उन्होंने अपनी जान बचाकर वहां से भागे।


दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बेखौफ हो चुके अपराधी आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।


इधर, गोलीबारी और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस की मानें तो पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता