ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सहरसा में हथियार के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक भी बरामद

SAHARSA: बिहार के अपराधी बेलगाम हो गये हैं और आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। सहरसा में 5 शातिर अपराधियों को हथियार

सहरसा में हथियार के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के अपराधी बेलगाम हो गये हैं और आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। सहरसा में 5 शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों को सहरसा के विभिन्न थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। इनके पास से कारतूस, हथियार और चोरी की बाइक बरामद किया गया है। 


पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि संतनगर में हुई हत्या सहित अन्य थाना क्षेत्र के शातिर अपराधियों को हथियार, कारतूस एवं अन्य चीजों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संतनगर हत्याकांड में अभियुक्त कारी यादव, पिता रविंद्र यादव, हनुमान चौक, वार्ड न० - 35 को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। 


जबकि सौरबाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोटरसाईकिल चोर का शातिर सुशांत कुमार, पिता - ओम यादव को चोरी की 11 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं बसनही थाना क्षेत्र अन्तर्गत आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में तीन अपराधियों को देशी मासकेट, जिंदा कारतूस एवं मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है। 


बसनही थाना अंतर्गत गिरफ्तार अपराधियों में साधु यादव, पिता - आनंदी यादव, ग्राम - दुर्गापुर, मनीष कुमार, पिता - राजकुमार मंडल, ग्राम - दुर्गापुर एवं जितेंद्र शर्मा पिता - रामस्वरूप शर्मा, ग्राम - दुर्गापुर शामिल हैं। हालांकि बीते सोमवार को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर - 07 में हुई हत्या का गुत्थी अबतक नहीं सुलझी है और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का भी खुलासा किया जाएगा।


सहरसा में हथियार के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक भी बरामद