ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में बेखौफ अपराधियों ने भारत फायनेंस कर्मी से 2 लाख 68 हजार रुपये लूट ली और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गय

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में बेखौफ अपराधियों ने भारत फायनेंस कर्मी से 2 लाख 68 हजार रुपये लूट ली और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया.


 पिड़ितकर्मी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के लागार निवासी धमेंद्र कुमार ने बताया कि वे सुलिंदाबाद मे विभिन्न पांच सेंटर से ग्रुप का 2 लाख 68 हजार रूपया कलेक्शन कर छठे ग्रूप के सेंटर पर पहुंचे. तभी बिना नम्बर प्लेट की स्पलेंडर बाइक सवार तीन नकाबपोस बदमाश पहुंच कर हवाई फाईरिंग कर डिक्की तोड़कर रूपया और कागज लेकर फरार हो गया. जब तक कुछ समझते बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया.


स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि फाइनेंस कर्मी के द्वारा यदि पुलिस को सूचना सही समय पर दिया होता तो इस तरह से बड़ी घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम नहीं दिया जाता. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं पुलिस पिड़ित कर्मी को साथ में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी कर रही है. फिलहाल पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता