ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सहरसा में मर्डर, बदमाशों ने एक व्यक्ति का रेता गला

SAHARSA : बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच सहरसा में अपराधियों ने एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच सहरसा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स का गला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है. सहरसा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां नरियार वार्ड नं० 2 में बीती रात बदमाशों ने एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुखदेव रजक (55 साल) के रूप में की गई है. बुजुर्ग की निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मामले के जांच में जुट गए. घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि नरियार निवासी सुखदेव रजक नामक व्यक्ति की गला रेता शव पुलिस ने बरामद किया है.


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है. मौके पर सदर एसडीओपी प्रभाकर तिवारी के अलावा सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता