ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सहरसा में 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप

SAHARSA: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के सहरसा जिले में सामने आई है। जहां 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने गंदा काम किया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आर

सहरसा में 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के सहरसा जिले में सामने आई है। जहां 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने गंदा काम किया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


सहरसा में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन पर महिला थाने में पोक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने अपने पड़ोसी और मेडिकल शॉप के मालिक पर बेटी के साथ रेप किये जाने का मामला दर्ज कराया है।


 बताया कि पंद्रह दिन पहले उसके पड़ोसी ने बेटी को हवस का शिकार बनाया। मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रथिमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की। महिला थानाध्यक्ष दोली रानी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची आरोपी के घर आती जाती थी। पीड़िता के पिता बाहर रहते हैं, बच्ची की मां मोहल्ले में ही घरेलू काम करती है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गयी है। पीड़िता की मां आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता