ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

सहरसा में अपराधियों का तांडव, एक ही थाना क्षेत्र में 3 लोगों को मारी गोली

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले में देखने को

सहरसा में अपराधियों का तांडव, एक ही थाना क्षेत्र में 3 लोगों को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं।  ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले में देखने को मिला है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद एक गोलीबारी की  तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों का तांडव सोमवार देर रात से शुरू हुआ और मंगलवार को भी जारी रहा।


 बेखौफ अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर तीन गोलीकांड को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पहली घटना सोमवार देर रात की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सिसई, वार्ड संख्या - 10 निवासी झारखंड पुलिस मे पदस्थापित धनिकलाल यादव के पुत्र (17) को छिनतई के दौरान अगवानपुर मोड़ के पास पंजरें में गोली मार दी। घायल का ईलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना मंगलवार दिनदहाड़े करीब 10 बजे की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड संख्या छह निवासी सनोज यादव को जबरे में गोली मार दी। जबड़े में गोली लगने के कारण सनोज यादव गंभीर रुप से घायल है। जिसका ईलाज निजी नर्सिंग होम में जारी है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। 


जबकि तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के एमएलटी कॉलेज मैदान की है। जहां दो युवक के गुटों में हुई आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में स्थानीय रहमान चौक निवासी गौतम पटेल के 20 वर्षीय पुत्र विश्वजीत कुमार के कमर के पास गोली लगी है। जिन्हें आनन-फानन में गंगजला चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां युवक का ईलाज जारी है। फिलहाल जख्मी युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 


इधर लगातार अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिये जाने को लेकर पुलिस अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी में जुट गयी है। एक ही थाना क्षेत्र में हुई तीन तीन गोलीकांड को लेकर पूछे जाने पर मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफीज मनी ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर कार्रवाई में जुटी है। मिले साक्ष्य के आधार पर जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर, मामले का खुलासा किया जायेगा। एक ही थाना क्षेत्र में तीन अलग अलग जगह हुई गोलीबारी की घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े कर रहें हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता