ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

SAHARSA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रहे है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ह

अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रहे है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना इलाके की है. जहां बनचोलाह एरिया में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी ऑटो ड्राइवर की पहचान कृष्णा रजक के रूप में की गई है, जो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 33 डुमरैल रहने वाला बताया जा रहा है. 


घटना के बारे में जानकारी मिली है कि कृष्णा रजक जो टेम्पू चालक है. वह अपना टेम्पू बस स्टैंड में लगाये हुए थे. उसी समय अपराधी भाड़े पर गाड़ी लेकर बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बनचोलाह जाने के लिए बोले. जैसे ही गाड़ी लेकर बनचोलहा गांव के पास पहुंची अपराधियों ने बोला कि अब यहाँ से रामपुर बरदाहा जाना है.


ऑटो ड्राइवर उन्हें  लेकर जा ही रहा था कि अपराधियों ने उसे बनचोलहा और रामपुर बरदाहा गांव के बीच में गोली मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता