ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सहरसा में अपराधी बेलगाम: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 2.90 लाख की लूट

SAHARSA: सहरसा में अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। इस बार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 2.90 लाख की लूट लिये और हथियार

सहरसा में अपराधी बेलगाम: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 2.90 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। इस बार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 2.90 लाख की लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद पोखर के समीप की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाईक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाईक की चाबी छीन लिया और डिक्की से रखे कैश, मोबाईल लूट लिये। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। 


जिससे वो घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों ने डिक्की में रखे करीब 2 लाख 90 हजार रूपये लूट लिए। जख्मी कर्मी पप्पू कुमार, पिता जोगेंद्र यादव, घर खगड़िया जिले के चम्मन टोला के रहने वाले है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जाँच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता