ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सहरसा में अपराधी अब भी बेलगाम, 2 बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को लूटा

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं आए दिन एक के बाद अपराधिक वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से जहां हथियार से लैस दो बाइक सवार आधा दर

सहरसा में अपराधी अब भी बेलगाम, 2 बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को लूटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं आए दिन एक के बाद अपराधिक वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से जहां हथियार से लैस दो बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने व्यवसायी को निशाना बनाया। व्यवसायी से दो लाख रूपये कैश लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-107 की है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम सोनवर्षा राज-सिमरी बख्तियारपुर सड़क मार्ग पर भटौनी पुलिस के पास अपराधी हवाई फायरिंग करते दिखे। 


बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित केसरी ट्रेडर्स के मालिक मुरारी केसरी ने बताया कि नगगछिया से पैसे लेकर वे सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे।  जैसे ही वो भटौनी पुल के समीप पहुंचे ओवरटेक कर दो बाईक सवार 6 बदमाशों ने उन्हें बाइक रोकने को कहा फिर डिक्की में रखे दो लाख रूपए लेकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा करने लगा जिसे रोकने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।


पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसका पीछा सोनवर्षा राज़ से ही कर रहा था इस बात का आभास उन्हें हो गये लेकिन वो समझ नहीं सके कि उसके साथ लूट हो जाएगी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटनास्थल के पास एक मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया पता चला कि दो बाईक सवार आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


घटना के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर लूट का उद्भेदन किया जाएगा। सभी लूटेरे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। यह दावा सिमरी-बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस यह दावा कब तक पूरा कर पाती है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता